दुष्कर्मी पति को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, पत्नी से बनाये थे अप्राकृतिक संबंध

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने दिल्ली से हरिद्वार आए हुए एक पति को पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने बताया कि 7 माह पूर्व दिल्ली की एक महिला ने पूर्व दिल्ली में तहरीर दी थी जिसके अनुसार उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। आरोप है कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ही बेरहमी से पिटाई की थी। डर की वजह से महिला विरोध नहीं कर पाई। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई।

घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मुकदमा यहां ट्रांसफर करा दिया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी लेकिन वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours