उत्तराखण्ड

डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी के पैरों में पुलिस ने मारी गोली

उत्तराखंड:- डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी के पैरों में पुलिस ने गोली मार दी। ऊधमसिंह नगर पुलिस उसे (पंजाब) से गिरफ्तार कर ला रही थी। काशीपुर के पास टायर फटने से गाड़ी पलट गई। इस दौरान आरोपी एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागा और टीम पर फायर झोंक दिया। एक पुलिसकर्मी के बाजू को छूकर गोली निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घुटनों में गोली लगने से सरबजीत घायल होकर गिर पड़ा।

28 मार्च 2024 को हुए नानकमत्ता के बहुचर्चित तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह फरार था। पुलिस ने मंगलवार की रात उसे तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि रुद्रपुर लाते समय बुधवार रात करीब 10 बजे ढेला पुल और बांसखेड़ा के बीच गाड़ी का ट्यूबलेस टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी संजय कुमार की पिस्टल छीन ली और गाड़ी से कूदकर गेहूं के खेत में भाग खड़ा हुआ। इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिसकर्मी शुभम सैनी के बाएं हाथ के बाजू पर लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी। पुलिस उसे पकड़कर काशीपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया। मौके पर सीओ दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्र, एसपी अभय प्रताप सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। गाड़ी पलटने से पुलिसकर्मी धनराज शाह के हाथ में, नानकमत्ता एसओ उमेश कुमार के सिर में चोट आई है। अन्य पुलिसकर्मियों को गुम चोट आई हैं।
एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम था। इसकी कई बार सूचना प्राप्त हुईं लेकिन वह बार-बार स्थान बदलता रहा।  पुख्ता सूचना मिली कि वह तरनतारन में छिपा है। इसके बाद नानकमत्ता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम भेजी गई। मंगलवार रात एक बजे सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago