केलाखेड़ा में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, एक तस्कर गोली लगने से घायल

उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फायर करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की गोली तस्कर के पैर लगी। जिससे तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मुठभेड़ में लकड़ी तस्कर के पैर में गोली लगी है। तस्कर पुराने मामले में वांछित चल रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours