मथुरा में नशे में बाइक चलाते समय पुलिसकर्मियों को टक्कर, तीन पुलिसकर्मी और दो घायल बाइक सवार अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। खुद भी बैरियर से टकराकर गिर गए। इसमें तीन पुलिसकर्मी और दो बाइक सवार घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों की हालत नाजुक बताई जा रही है।  नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कट चौकी पर बैरियर लगाकर देर शाम पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी समय बाजना की ओर जा रहे बाइक सवार देवी सिंह (50) पुत्र महीपाल व जगपाल (40) पुत्र रविकरन निवासी अवाखेड़ा आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने रुकने की बजाय पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

इससे चौकी प्रभारी नौहझील अंकित कुमार, चौकी प्रभारी बाजना कट दिलीप कुमार व ड्रॉइवर प्रदीप कुमार घायल हो गए। बाइक सवार भागने के चक्कर में लोहे के बैरियर से टकरा गए। इससे वह भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बाइक सवार देवी सिंह व महीपाल को मथुरा के लिए रेफर किया गया।  परिजन उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले गए। वहीं तीनों पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवार शराब के नशे में धुत थे। तेज गति से अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गए। घटना में तीन पुलिसकर्मी व दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours