राष्ट्रीय

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर, बुधवार सुबह आनंद विहार और बवाना में एक्यूआई 300 के पार

दिल्ली:-  दिल्ली में जहरीली धुंध का असर जारी है। वायु प्रदूषण खराब स्तर पर बना हुआ है। बीती रात तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखने को मिली। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे आनंद विहार में 311, बवाना में 341, जहांगीरपुरी में 330, पंजाबी बाग में 326 और नजफगढ़ में 295 एक्यूआई दर्ज हुआ है।

एक्यूआई में आई कमी

मौसम साथ न देने से दिल्ली की हवाएं बेहद खराब स्थिति में है। सुबह दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। दिन में मामूली सुधार के बाद शाम को दोबारा हवाओं की चाल चार किमी प्रति घंटा पर ठहर गई। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सिर्फ छह अंकों का सुधार हुआ। 24 घंटों का औसत एक्यूआई सोमवार के 349 की तुलना में मंगलवार 343 पर पहुंच गया। प्रदूषण पर काम करने वाली एजेसियों को अभी हवाओं की सेहत में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है। अगले तीन दिनों तक एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मंगलवार सुबह उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। इससे आसमान साफ होने के बाद भी सुबह दिल्ली की कई इलाकों में स्मॉग की चादर फैली रही। दिन में हवाओं की चाल में सुधार हुआ और यह आठ किमी प्रति घंटा पहुंच गई। इससे प्रदूषण में मामूली गिरावट दिखी। शाम को दोबारा हवाएं चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ठहर गईं। इससे प्रदूषकों की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका असर मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स पर भी पड़ा। दोनों पैरामीटर प्रतिकूल होने से 24 घंटे का औसत एक्यूआई 343 रिकार्ड किया गया।

प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी अभी भी भारी

आईआईटीएम के डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, हवा में दिल्ली के वाहनों से होने वाली प्रदूषण की हिस्सेदारी मंगलवार भारी रही। इसका हिस्सा 22 फीसदी से ज्यादा रहा। जबकि सोमवार यह 17 फीसदी के करीब था। इस दौरान पराली के धुएं का हिस्सा करीब सात फीसदी रिकार्ड किया गया। आईआईटीएम का अनुमान है कि बुधवार को भी मौसमी दशाओं में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन भर हवाएं 4-6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसका पैटर्न मंगवार की तरह ही रहेगा। सुबह दिल्ली में स्मॉग की चादर छाई रहेगी। दिन में मामूली सुधार के बाद शाम को दोबारा से हालात बिगड़ने का अंदेशा है।

सुबह सात बजे एनसीआर में प्रदूषित शहरों का एक्यूआई

दिल्ली——-315

गुरुग्राम——-157

नोएडा——-254

ग्रेटर नोएडा—-170

गाजियाबाद—-117

फरीदाबाद——159

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago