उत्तर प्रदेश

होली पर स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को अलर्ट रहने और पैरामेडिकल स्टाफ को मुस्तैद करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश:-  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने, इमरजेंसी सेवाएं चलाने और विशेष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को भी मुस्तैद किया जाए। इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि होली में सड़क हादसे होते हैं। लोग कैमिकलयुक्त रंग का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। तरह-तरह के पकवान खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका बढ़ जाती हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए इलाज की पुख्ता व्यवस्था करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक जुटा लें। अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मचारी बेवजह छुट्टी न लें। उन्होंने कहा कि घायल व दूसरे मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस सेवाएं सजग रहें। जरूरतमंदों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पवन कल्याण बीमार, वायरल बुखार से जूझ रहे उपमुख्यमंत्री चार दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अस्वस्थ चल…

20 hours ago

नाटो चीफ के बयान पर विदेश मंत्रालय सख्त, कहा – मोदी-पुतिन कॉल को लेकर दावे निराधार

विदेश मंत्रालय ने नाटो चीफ मार्क रूटे की उस टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की है…

20 hours ago

भारतीय बैंकों का बड़ा डेटा लीक: लाखों ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड हुए उजागर, अपगॉर्ड ने किया खुलासा

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंकों…

20 hours ago

लद्दाख: राज्य की मांग कर रहे सोनम वांगचुक NSA के तहत गिरफ्तार, लेह में इंटरनेट सेवा बंद

लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर…

21 hours ago

उक्रांद ने की भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून :-  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक…

22 hours ago

30 महीने से अटकी जेबीटी-सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन प्रक्रिया में आई तेजी, शिक्षा सचिव ने दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश में पिछले 30 महीने में जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन सूचियां जारी…

23 hours ago