गंगा दशहरा स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस की तैयारियां शुरु

गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हाईवे पर आज दोपहर के बाद से भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। गंगा दशहरा स्नान को लेकर धर्मनगरी के होटलों में बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।

हाल ही में सोमवती अमावस्या पर लागू किए गए यातायात प्लान को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि पंजाब-हरियाणा की तरफ से आने वाले यात्री वाहनों को धीरवाली पार्किंग में पार्क कराने को लेकर मंथन चल रहा है। नौ जून को गंगा दशहरा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व पर कई राज्यों से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं।

 

ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

 

गंगा दशहरा स्नान पर्व पर दिल्ली से आ रहे यात्री वाहन वाया लक्सर होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। इसके अलावा सहारनपुर की तरफ से आ रहे यात्री वाहन इस बार भगवानपुर से होते हुए धनौरी, भेल तिराहे बहादराबाद होते हुए सिंहद्वार की तरफ सीधे नहीं आ सकेंगे, उन्हें भेल तिराहे से शिवालिक नगर से होते हुए धीरवाली पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

हालांकि यह योजना अभी पाइप लाइन में है। डीआईजी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आठ जून को पुलिस मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर दी जाएगी। दोपहर बाद यातायात का दबाव होने पर भारी वाहन भी हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। स्नान पर्व सम्पन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours