राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति दौरे के पहले दिन देवघर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शुक्रवार को वह धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
देवघर के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम 4:30 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी और 5:25 बजे रांची पहुंचेंगी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 9:30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 10:00 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी। वहां से 11:40 बजे धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 12:00 बजे आईआईटी-आईएसएम कैंपस में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। समारोह में वह स्वर्ण पदक एवं उपाधियां वितरित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
धनबाद कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति 3:20 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा पूर्व में 11 जून को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…