उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति करेंगी 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का उद्घाटन, पीएम करेंगे समापन, शिक्षा मंत्री रहेंगे मौजूद

देहरादून:  सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजस्थान के पाली में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट्स गाइड्स जम्बूरी में प्रतिभाग कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ प्रदेश से 500 से अधिक स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स व विभागीय अधिकारी भी राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे। 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइउ जम्बूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू तथा समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जायेगा। प्रोग्रेस विद पीस की थीम के साथ यह कार्यक्रम 04 से 10 जनवरी तक आयोजित होगा।

राजस्थान रवाना होने से पहले सूबे के शिक्षा मंत्री एवं स्काउट गाइड्स के स्टेट प्रेजिडेंट डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राजस्थान के पाली में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी आयोजित हो रही है। 4 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जम्बूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू करेंगी जबकि समारोह का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जम्बूरी में देशभर से करीब 35 हजार स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिसमें उत्तराखंड से 500 से अधिक स्काउट गाइड्स, रोवर रेंजर्स व विभागीय अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जम्बूरी में मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालद्वीव सहित कई देशों के स्काउट-गाइड्स व छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगी।

 

डॉ. रावत ने बताया कि 9 वर्ग किमी क्षेत्र में स्थापित जम्बूरी ग्राम में स्काउट एंड गाइड्स के लिये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जम्बूरी में स्काउट एंड गाइड्स द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, साथ ही व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, जिसमें स्काउट्स एंड गाइड्स भाग लेकर ग्रेड प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिताओं में रॉक क्लाविंग, नौकायान, आरचरी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइंग, पेंटिंग सहित मार्च पास्ट, गणवेश, कलर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूट प्लाजा, गेट निर्माण, स्किलोरामा, हैम रेडियो, पायनियरिंग प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा वायु सेना द्वारा एयर शो आयोजित किये जायेंगे जबकि बीएसएफ द्वारा ऊंट समारोह का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago