उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा तथा एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग समर्थन की अपील की और सभी सदस्यों ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समार्थन मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

 

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago