शिमला में राष्ट्रपति भवन बना फूलों का स्वर्ग, उद्यान उत्सव की हुई शुरुआत

राष्ट्रपति के शिमला दौरे से पहले द रिट्रीट (राष्ट्रपति भवन) में फूलों की बहार आ गई है। ट्यूलिप, गुलाब, लिली और हाइड्रेंजिया समेत 60 से अधिक किस्मों के फूलों भवन परिसर महक रहा है। राष्ट्रपति भवन में मंगलवार से उद्यान उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह 20 अप्रैल तक चलेगा। फूलों की सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी भी आ रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पांच प्रकार के ट्यूलिप लगाए गए हैं। यह पूरी तरह खिले हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 से 9 मई के दौरे से पहले राष्ट्रपति भवन का पूरा रंग-रोगन किया गया है।

भवन में मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। सड़क पर मरम्मत कार्य किया गया है।  राष्ट्रपति भवन के मैनेजर संजू डोगरा ने बताया कि उद्यान उत्सव में सैलानी पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के आने से पहले सारी तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours