बड़कोट के चपटाडी गांव में पुजारी रावल शांति प्रसाद सेमवाल का घर आग से राख, देहरादून में कार में लगी आग

बड़कोट:- बड़कोट के चपटाडी गांव में मां भगवती रेणुका के पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। यहां रखा सारा सामान भी जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चपटाडी में रेणुका मां के पुजारी रावल  शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिला भवन में आग लग गई।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग बेकाबू होने से लकड़ी का भवन और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों का आग बुझाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।

देहरादून में कार में लगी आग

देहरादून में कार में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन देहरादून को कोतवाली पलटनबाजार में कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर यूनिट प्वाइंट कोतवाली व घंटाघर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours