उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड (मुखबा):- चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो  मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं। पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। उनके नाम एक और उपलब्धि है कि वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत(चीन) सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली जनपद के पहले गांव माणा, पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांव गुंजी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी जनपद का एक दिवसीय दौरा उत्तरकाशी जिले के लिए यादगार होगा। उनके दौरे से सीमावर्ती गांवों के विकास के साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों के पूरा होने की उम्मीद भी जगी है। पीएम ने जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास किया। इन दोनों ट्रेक के शुरू होने से 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद इस घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।

वहीं, सीमावर्ती गांव जादूंग को सरकार फिर से आबाद करने की तैयारी कर रही है। यहां पुराने टूटे हुए घरों को फिर से आबाद कर होमस्टे बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के आज के दौरे से निश्चित तौर पर वीरान पड़े जादूंग गांव को अब पर्यटन स्थल के रूप में एक अलग पहचान जरूर मिलेगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पहुंचे मसूरी, साक्षी पंत की शादी में होंगे शामिल

देहरादून :- भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एयर इंडिया की फ्लाइट से आज देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।…

21 mins ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 12 से ज्यादा बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली:- दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12…

57 mins ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी ने होली के गीतों पर जमकर किया डांस

उत्तराखंड:-   होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब…

2 hours ago

बिहार में अपराध बढ़ा, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बिहार:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका है। भर्ती…

4 hours ago

यूपी बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत, 261 केंद्रों पर 19 मार्च से होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश:- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से…

4 hours ago