हरिद्वार:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए अब 11 अप्रैल को आएंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 11 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभाएं टाल दी हैं। योगी अब या तो 11 अप्रैल से पहले उत्तराखंड आएंगे या इसके बाद की किसी तिथि पर प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की रैली तय होने की पुष्टि की है।
बता दें कि पहले प्रधानमंत्री मोदी की 12 अप्रैल को जनसभा का कार्यक्रम बना था। वहीं योगी का 11 अप्रैल को रुड़की, श्रीनगर और किच्छा में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम था। अब योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं या फिर उनकी 13 या 14 अप्रैल को चुनावी सभाएं होंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…