देश-विदेश

पंजाब पुलिस की छापेमारी, रेस्टोरेंट, स्पा और सैलून में बाहरी लोगों की जांच

अमृतसर:-  श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस ने अपने-अपने जिलों को सुरक्षा के नजरिए से सील कर दिया है। बाहरी राज्यों या अन्य शहरों से आने वाले वाहनों और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यही नहीं खासकर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए शरणस्थल रेस्टोरेंट, स्पा सेंटर और सैलून पर पुलिस धड़ाधड़ छापामारी कर रही है। यहां काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है। उनके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। यही नहीं, संदिग्धों को पुलिस की एप्लिकेशन पायस (पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम) पर भी चेकिंग की गई।

पुलिस के खुफिया विभाग की तरफ से सीपी अमृतसर को हिदायतें मिलीं थी कि शहर में चलने वाले रेस्टोरेंट, स्पा सेंटर और सैलून पर तलाशी अभियान चलाया जाए ताकि वहां काम करने वाले लोगों की पहचान हो सके। इसके बाद सीपी की अगुआई में रंजीत एवेन्यू और सिविल लाइन के 24 स्पा सेंटरों, 12 रेस्टोरेंट और 52 सैलून पर छापामारी की गई। वहां काम करने वाले लोगों की पहचान की गई। खासकर पायस पर उनके चेहरों को मिलाया गया।

इस दौरान दो रेस्टोरेंट पर हुक्का बार परोसे जा रहे थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुरु नानकपुरा की गली नंबर सात निवासी नीरज सहोता और ब्लाइंट टाइकर नाम के रेस्टोरेंट पर छापामारी कर जगबीर के रूप में बताई है। वहां से चार हुक्के व फ्लेवर बरामद किया गया है। अन्य रेस्टोरेंट से पुलिस ने हुसैनपुरा निवासी रवि चौरसिया, बटाला रोड निवासी शुभम महाजन को भी हुक्का बार चलाने के आरोप में काबू किया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago