रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

दो दिवसीय रायबरेली दौरे के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए निकल गए। जिले की सीमा पर पड़ने वाले चुरुवा मंदिर पर नहीं रुका। उनका काफिला हरचंदपुर की तरफ बढ़ गया। राहुल गांधी 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए उनके नारे वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया।

एक मिनट से कम कस्बे के मुख्य चौराहे पर रुक कर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह रायबरेली मुख्यालय की ओर  रवाना हो गए। सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान शहर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। होर्डिंग पर लिखा गया है, इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours