उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही अब दुश्वारियों का समय भी शुरू हो गया है। चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है। थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है।
सड़क से मलबा हटाने के लिए एनएच को सूचित कर लिया गया है। वही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास भी मलबा आने से बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने के बाद चार धाम यात्रा पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय राहगीर भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
वही शनिवार रात कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के भैरव नाथ मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अतिवृष्टि होने से निर्माणाधीन रोड़ धस जाने से एक अल्टो कार सड़क के नीचे धंस गई है। जिसमे कार चालक जो कि कार गिरने के बाद सुरक्षित बाहर निकलकर स्वयं ही अपने कैम्प आमसौड़ चला गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर ग्रिफ की सहायता से रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…