उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और आजमगढ़ में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से धूप की तल्खी के बीच धान की खेती करने वाले किसान, बारिश की उम्मीद में आसमान की तरफ देख रहे थे, आज उनके चेहरे खिल गए।
मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और विकसित हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से मंगलवार को पूर्वी यूपी से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर सितंबर का आखिरी सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है।
बुधवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, 27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। इस दौरान पूर्वा हवा भी चलेगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात भी मिलेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में सख्त धूप रही और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…