बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, उत्तर प्रदेश के चार जिलों में मौसम बदला

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और आजमगढ़ में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से धूप की तल्खी के बीच धान की खेती करने वाले किसान, बारिश की उम्मीद में आसमान की तरफ देख रहे थे, आज उनके चेहरे खिल गए।

मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और विकसित हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से मंगलवार को पूर्वी यूपी से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर सितंबर का आखिरी सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है।

बुधवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, 27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। इस दौरान पूर्वा हवा भी चलेगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात भी मिलेगी।  राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में सख्त धूप रही और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours