पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश, मौसम रहेगा ठंडा और आर्द्र

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। जबकि, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों की बात करें तो केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours