राज्यसभा चुनाव 2024 उत्तराखंड में एक सीट के लिए 27 फरवरी को होगा मतदान, शाम को मतगणना

Rajya Sabha Elections 2024: – उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आठ फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा।

16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours