राज्य सभा सांसद उत्तराखंड नरेश बंसल ने बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर दी बधाई

बीते दिन नई दिल्ली में राज्य सभा सांसद उत्तराखंड नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। सांसद नरेश बंसल ने निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्नि क्षमा बंसल के साथ पुष्प गुच्छ देकर व शौल भेट कर प्रचंड जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी ।

सासंद बंसल ने कहा कि यह भाजपा मे ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता आज देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने कहा कि सरल एवं सौम्य स्वभाव की धनी “झारखंड” की पूर्व राज्यपाल,नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित द्रौपदी मुर्मू को भारत गणराज्य की 15वीं एवं प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक है ।

सासंद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मे देश की धड़कन वनवासी व जनजातीय और देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली आदरणीय द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा समेत केन्द्रीय नेतृत्व व पक्ष मे मतदान करने वाले सभी सांसदो व विधायकों का आभार जताया।

सांसद ने कहा कि इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा।यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है। भारत की 700 आदिवासी जातियों के 10 करोड़ अति गरीब दलित सदियों से उपेक्षित महसूस करते आए है। आदिवासियों को पहली बार इतना बड़ा सम्मान देकर भारत ने यह संदेश दिया है कि अब शहीदों के सपनों का भारत बनेगा और कोई भी गरीब और दलित नहीं रहेगा।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours