विज्ञान भवन नई दिल्ली में “वत्सल भारत: बाल संरक्षण-सुरक्षा एवं कल्याण” विषय पर क्षेत्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

“वत्सल भारत: बाल संरक्षण-सुरक्षा एवं कल्याण” विषय पर क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान भवन नई दिल्ली में 02 जुलाई 2023 को किया गया। मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, राज्यमंत्री महेन्द्रभाई मंजुपारा, अध्यक्ष- आयोग प्रियंक कानूनगो, सचिव इंदीवर पांडे उपस्थित रहे।

उत्तराखंड से सचिव हरि चंद्र सेमवाल के नेतृत्व में मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, राज्य के समस्त जनपदों से बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक, बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के प्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कर्मियों को मिलाकर 200 प्रतिभागियों ने सक्रियता से प्रतिभाग किया।

 

कुल 09 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की महत्त्वपूर्ण संगोष्टी में उत्तराखंड, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, लदाख, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश सम्मिलित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के खंड में उत्तराखंड के छपेली व जोड़े छपेली नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours