उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए 77 पाकिस्तानी हिंदुओं का पंजीकरण रद्द, पहलगाम की घटना बनी बाधा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है।

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है। पहलगाम आतंकी घटना ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पाकिस्तानी हिंदुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। पंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। जबकि अन्य देशों के यात्री अपने यात्रा प्लान के अनुसार चारधामों के दर्शन कर सकते हैं। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यूएस, नेपाल, मलेशिया से पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक लगभग 100 से अधिक देशों के लोगों ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है।

 

धाम विदेशी यात्री के पंजीकरण की संख्या
यमुनोत्री          3845
गंगोत्री            4233
केदारनाथ        9409
बदरीनाथ         7044
हेमकुंड साहिब  198

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

सीबीआई ने खंगाले रेलवे डिपो के दस्तावेज, दो कर्मचारियों से पूछताछ

बिहार के गया में सीबीआई ने रेलवे के एक डिपो में छापेमारी की है। वहीं…

1 week ago

कब रुकेगी पलटन बाजार में छेड़छाड़? डीएम ने पुलिस को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून : पलटन बाजार में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं…

1 week ago

शातिर बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस ,नगदी , मोटर साइकिल बरामद

कोतवाली किच्छा और खटीमा क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले शातिर गिरोह का हुआ…

1 week ago

सिंधु जल समझौता खतरे में? पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

भारत के पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिए जाने के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है।…

1 week ago

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परखी सब-वे की प्रगति, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी बेहतर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जंक्शन के निकट निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग…

1 week ago

उत्तराखंड के जंगल धधकते रहे, 24 घंटे में 12 नई आग, 30 हेक्टेयर स्वाहा

उत्तराखंड में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटना दर्ज हुई हैं।…

1 week ago