आज सुबह करीब सात बजे प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देहरादून पहुंचे, इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की, इसके बाद उनका केदारनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम है, मुकेश अंबानी दोपहर में वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भेंट की, बदरीनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार में पूरी आस्था है। हमेशा वे बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं, मुकेश अंबानी ने इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किए हैं।


+ There are no comments
Add yours