उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, देहरादून में पिछले दो-तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली हैं। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो जनवरी को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। दो दिनों के बाद यह तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है।
कल फिर करवट ले सकता है मौसम
कल यानि छह और सात जनवरी को मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के बार-बार करवट बदलने से राजधानी का एक्यूआई भी प्रभावित हो रहा है। जहां शुक्रवार को देहरादून का एक्यूआई 190 था वहीं अब 100 से 125 हो गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…