जाने माने समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे और बीते दिन से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, उन्होंने आज सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली, वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वहीं सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति: शांति: शांति:”


+ There are no comments
Add yours