मसूरी में सड़क हादसा, पानी वाला बैंड के पास बस पलटी, तत्काल राहत कार्य शुरू

मसूरी:– पानी वाला बैंड के पास सुबह एक बस रोड पर पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे।

जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक  कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।

बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं।  उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को चालक जसवंत (25) निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours