बाराबंकी में रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मारी, 35 से ज्यादा घायल

यूपी के बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। दोपहर करीब 1 बजे अवस्थी ढाबा के पास रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग गोंडा स्थित दुखरन नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजा करके लौट रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सीएचसी, रामनगर पहुंचाया। वहां 10 लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours