गंगोत्री:- आज सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची।
थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।



+ There are no comments
Add yours