RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक बंगलूरू में शुरू, शताब्दी समारोह पर प्रस्ताव पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बंगलूरू में आज से शुरू हो गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस बैठक का उदघाटन किया। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, संघ की निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्था है। संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान बांग्लादेश और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े 32 संगठनों के महासचिव भी शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चार साल बाद बंगलूरू में हो रही है।

संघ की बैठक बंगलूरू के पास चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में संघ के पिछले वर्ष (2024-25) के वार्षिक प्रतिवेदन (कार्यवृत्त) पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। आगामी विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस कारण विजयादशमी (दशहरा) 2025 से 2026 तक को संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours