मनोरंजन

दुखद खबर: अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है जिसने लोगों को दंग कर दिया है। सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह सिर्फ 54 साल के थे।मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी हर भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं। अचानक उनके निधन ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया है।

कहा जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ है। शनिवार की सुबह उनके दोस्त और जान-पहचान को जब पता चला कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे। अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।

मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दोस्त की तस्वीर शेयर करते हुए नम आंखों से लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।”

फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है जिसने लोगों को दंग कर दिया है। सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह सिर्फ 54 साल के थे।

मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी हर भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं। अचानक उनके निधन ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया है।

कहा जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ है। शनिवार की सुबह उनके दोस्त और जान-पहचान को जब पता चला कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे। अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।

मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दोस्त की तस्वीर शेयर करते हुए नम आंखों से लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।”

मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो से डेब्यू किया था। वह कई टीवी शोज में नजर आए और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह आर राजकुमार, जय हो में खलनायक भी बन चुके थे। उनके फेमस टीवी शोज में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया नाम शामिल हैं।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago