सहारनपुर: जुमे की नमाज़ के दौरान युवक ने लहराया ‘I Love मोहम्मद’ का पोस्टर

सहारनपुर महानगर में जुमे की नमाज के दौरान एक युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम का पोस्टर लहराया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। काफी जद्दोजहद के बाद उससे पोस्टर छीन लिया और अपने साथ ले गई।

महानगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर एक बजे नमाज शुरू हुई। नमाज अदा होने के बाद नमाजी अपने-अपने घर की ओर जाने लगे, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने अपनी जेब में से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा पोस्टर निकालकर लहराना शुरू कर दिया

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे वहां से ले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours