उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल दंगा को भाजपा की साजिश बताया, सरकार को ठहराया दोषी

उत्तर प्रदेश:- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभल दंगा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा की साजिश और प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा कि यह एक रणनीति के तहत हो रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा अपने लोगों को आगे करके साजिश रच रही है। सरकार दंगा की दोषी है। देश में खराब संदेश गया है। रविवार की शाम औरैया के एरवाकटरा पहुंचे। बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल की बहन की शादी में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर संभल की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है, वह प्रशासन की नाकामी है। प्रशासन की नाकामी की वजह से देश में खराब संदेश गया है। अगर प्रशासन जिम्मेदारी निभाता और सरकार की नीयत साफ होती तो यह घटना कभी नहीं होती।

आरोप लगाया कि घटना के लिए सिर्फ भाजपा की सरकार दोषी है। वह नहीं चाहते कि समाज में शांति हो। समाज की शांति खत्म करके तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने का काम भाजपा कर रही है। आज बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ गई है। सिलिंडर की कीमत बढ़ी है। बिजली महंगी है। किसान को डीएपी, खाद की जरूरत है। उसकी पैदावार की सही कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। इन तमाम नाकामियों को छिपाने के लिए जानबूझ कर भाजपा साजिश करती है।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के वार्ड में कुत्ते घूम रहे हैं। अस्पतालोंं में लाइन लग रही है। किसी अस्पताल में इलाज नहीं है। दवाई नहीं है। एंबुलेंस चल नहीं रही है। एंबुलेंस को धक्का मारना पड़ता है। अस्पताल में कुत्ते घूमेंगे, खाना खा जाएंगे, मरीजों को परेशान करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री खुद ही बीमार हैं। वह अस्पताल की व्यवस्था सही नहीं कर पा रहे हैं। उपचुनाव में आए नतीजों पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सबको पता है कि वोट की लूट हुई। पुलिस से वोट डलवाया गया। कानून-व्यवस्था खराब है। पुलिस ही पुलिस को पकड़ रही है। अखिलेश यादव ने गड्ढा मुक्ति अभियान पर सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि कहीं गड्ढा मुक्ति दिखाई नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि 50 करोड़ से ज्यादा रुपये गड्ढा मुक्ति के नाम पर बर्बाद हो चुका है। सरकार यह लूट चुकी है। हरदोई में कई एई-जेई सस्पेंड हुए हैं।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पहलगाम का बदला बना अंतरराष्ट्रीय मुद्दा, पाक अभिनेत्रियों की टिप्पणी से विवाद

वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की…

13 hours ago

पहलगाम का बदला: भारत ने पाक में आतंकी ठिकाने उड़ाए, चीन चिंतित

भारत ने पाकिस्तान के 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

14 hours ago

हिमाचल को सेना पर गर्व, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सटीक कार्रवाई: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश:- ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले…

14 hours ago

पीएम मोदी ने सराहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, नौ आतंकी ठिकाने किए गए ध्वस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना…

14 hours ago

आज शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही शुरू होगा रिहर्सल, सिविल डिफेंस तैयार

देहरादून:- प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां…

15 hours ago

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान नरम, रक्षा मंत्री ने तनाव कम करने की पेशकश

भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर'…

15 hours ago