एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ निधन, एक्सिडेंट के दौरान हुयी थी घायल

एम्स ऋषिकेश में भर्ती एसडीएम संगीता कनौजिया की आज मृत्यु हो गई है। एसडीएम संगीता सर्वाइकल स्पाइन इंजरी से ग्रसित थी। एक्सिडेंट के बाद से ऐम्स में उनका उपचार चल रहा था। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने दी जानकारी के अनुसार।

आपको बता दें कि लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। दरअसल एसडीएम संगीता कनौजिया के वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

एसडीएम संगीता कनौजिया
                   एसडीएम संगीता कनौजिया

हादसे में एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं, और जिसके बाद से ऋषिकेश एम्स में उनका लम्बे समय से उपचार चल रहा था।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours