नशे की हालत में मरीज़ों का उपचार कर रहे डॉक्टर दिनेश चंद्र सेमवाल को सचिव प्रभारी , मिशन निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार ने समाप्त की सेवाएँ।
आपके विरूद्ध विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आया है कि आप द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सी०एच०सी० रायपुर जनपद देहरादून में अपनी तैनाती के दौरान दिनांक 30.10.2022 को आप द्वारा नशे की हालत (सम्भवतः मदिरा) में ड्यूटी की गयी, जिसका पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी चर्चित है। आप अवगत है कि नशे की हालत में (सम्भवतः मदिरा) में ड्यूटी करना चिकित्सकीय लापरवाही को दर्शाता है, जो कि खेद का विषय है।
एक चिकित्सक के द्वारा अपनी ड्यूटी के समय नशे की हालत (सम्भवतः मदिरा) में मरीजों को देखना अपने कर्तव्यों का उल्लंघन है एवं मरीजों को जान-माल का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। आप द्वारा उपरोक्त की गयी चिकित्सकीय लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के लिये अत्यन्त चिन्तनीय विषय है। आपकी इस कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है एवं आम जनमानस पर स्वास्थ्य विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना भी स्वाभाविक है। उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते अनुबंध की शर्त संख्या 15 एवं 25 के निम्नलिखित प्राविधानानुसार आपकी सेवायें प्रथम दृष्टया तत्काल प्रभाव से एतद्द्वारा समाप्त की जाती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…