ताजमहल के पास सुरक्षा का घेरा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान बाजार बंद, खिड़कियों पर भी रोक

आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजमहल भ्रमण के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। वीवीआईपी वाले 12 किलोमीटर मार्ग पर सिर्फ पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और चंद स्कूली बच्चों के ग्रुप नजर आएंगे। खेरिया मोड़ से ईदगाह तक बाजार बंद रहेंगे और लोगों को खिड़कियों से भी झांकने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक फतेहाबाद रोड की ओर जाने से बचें। इस दौरान हाई अलर्ट जारी किया गया है।

वीवीआईपी आगमन की वजह से अर्जुन नगर, माल रोड और फतेहाबाद रोड की तरफ बुधवार दोपहर तक जाने से बचें। सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। इस वजह पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। मुख्यमंत्री के सुबह 9 बजे रवाना होने के बाद उप राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल की ओर निकलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से यातायात को बंद कर दिया जाएगा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को भी दिक्कतें आएंगी। कैंट स्टेशन की सेकेंड एंट्री भी बंद रहेगी। उप राष्ट्रपति के खेरिया मोड़ से ताजमहल तक के रूट पर सुरक्षाकर्मी नजर आएंगे। छतों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस इलाके से गुजरने के दौरान घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रहेंगी। किसी को बाहर झांकने की अनुमति नहीं होगी।शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है। इस दौरान किसी तरह का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। करीब तीन घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के बाद 12 बजे उप राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना होगा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फ्लीट के दौरान किसी भी तरह के ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी। कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours