पड़ोसी देश में बढ़ते कोरोना को देखकर राज्य सरकार सतर्क, सीएम धामी ने बुलाई बैठक

उत्तराखंड:  उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर धामी सरकार एक्टिव हो चुकी है  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 12:30 सचिवालय में कोरोना क़ो लेकर बड़ी बैठक बुलाई है  जिसके बाद माना जा रहा है आज कोरोना की नई SOP जारी हो सकती हैं।

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप
कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप

पड़ोसी देश चीन में कोरोना के बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है। लिहाजा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश-प्रदेश में भी फिर से एहतियात बरतनी शुरू कर दी गई है। हालांकि भारत में पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट है। पर पड़ोसी देश में जिस तरह कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहती है। केंद्र की तरह राज्य में भी कोरोना संक्रमण को लेकर दोबारा सतर्कता बरती जाने लगी है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours