चमोली;- उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं कहीं लोगों को अपना आशियानों छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ा है। वहीं आज चमोली जिले के ‘सोल घाटी’ क्षेत्र में बादल फटा गया है। प्राणमती नदी उफान पर आई, कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही वैली ब्रिज भी टूटा गया है। बादल के फटने से ढाढर बगड़ में काफी नुकसान हो गया। वहां देवानंद चंदोला समेत लोगों के कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
रात को लोगों ने घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्राणमती नदी पर बना एक वैली ब्रिज और एक आरसीसी का पुल भी टूट गया।वै ली ब्रिज रतगांव को और आरसीसी का पुल थराली गांव को कोटडीप से जोड़ता था। इसके साथ ही सोल घाटी मोटर मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी बह गया है जिससे ब्लॉक मुख्यालय थराली से सोल घाटी का स्थलीय संपर्क कट गया है। क्षेत्र में कल से अभी तक लगातार बारिश होने से लोग दहशत में हैं।



+ There are no comments
Add yours