उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में शुरू हो सकती हैं कड़क ठंड

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं, देहरादून के आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours