देहरादून : कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो वायरल करने के मामले में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन शाह ने खुद यह बात स्वीकार की है कि उन्हें किसी दूसरे माध्यम से नोटिस मिला है, वह आज सुबह अनुशासन समिति के सम्मुख प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल के लोगों पर कुछ सवाल खडे कर रहे हैं। इससे मंगलवार को अचानक सियासत गरमा गई। भाजपा ने इसे गढ़वाल के लोगो के स्वाभिमान से जोड़ते हुए माहरा से माफी मांगने की मांग कर दी। जबकि माहरा इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं।



+ There are no comments
Add yours