उत्तर प्रदेश:- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगा दी गई है। पुजारी पहले की तरह ही रामलला की पूजा करेंगे। रोस्टर पर पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। राम मंदिर में पुजारी अपने निर्धारित समय से पूजन पद्धति को संपन्न कर रहे हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि सभी पुजारियों के द्वारा ट्रस्ट को दिए गए पत्र के बाद ट्रस्ट ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। अभी सभी पुजारी पहले के समय पर राम मंदिर में सेवा देंगे।
बताते चलें कि श्रावण माह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के साथ बैठक कर चार समूह में पुजारियों को विभक्त कर श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित राम मंदिर, कुबेर टीला और यज्ञशाला स्थल पर 10 घंटे की सशर्त ड्यूटी लगाई है। जिसमें बताया गया कि जिस पुजारी की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गई है अगले 15 दिन तक वह दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे, यानी कि कुबेर टीला और यज्ञशाला पर तैनात पुजारी अगले 15 दिन तक राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिसको लेकर सभी पुजारियों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद सोमवार को ट्रस्ट ने नई व्यवस्था पर रोक लगा दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…