‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे सिद्धार्थ और जान्हवी, ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन में लूटी महफिल

कपिल शर्मा के प्रसिद्ध कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे, जहां पर दोनों स्टार्स ने अपने व्यवहार से दर्शकों का दिल जीत लिया।

वायरल वीडियो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर हाल ही में फिल्म ‘परम सुंदरी’ की स्टार कास्ट ने शिरकत की। इस दौरान शो का AC काफी तेज था, जिसकी वजह से जान्हवी को ठंड महसूस हो रही थी। जान्हवी ने कपिल से कहा कि आपके शो पर AC तेज रहता है। इस पर कपिल ने मजाक में कहा कि मैंने ही तेज करवाया था। कपिल की इस पर बात पर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। फिर सिद्धार्थ ने अपनी जैकेट उतारी और जान्हवी को पहना दी, जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी दर्शकों ने सिद्धार्थ के विनम्र व्यवहार के लिए तालियां बजाईं। फिर सिद्धार्थ ने कहा ‘जिम जाने का कुछ तो फायदा हो, जैकेट तो कभी भी उतार सकते हैं।’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ आज 29 अगस्त को शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours