उत्तर प्रदेश:- सीसामाऊ उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को दूसरी बार महानगर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि इस उपचुनाव से सत्ता जाने का खतरा नहीं है, फिर भी भाजपा डरी हुई है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में मुख्यमंत्री को एक विधानसभा में दो बार जाना पड़ा।
उन्होंने झांसी मेडिकल काॅलेज में लगी आग से बच्चों की जान जाने की घटना पर दुख जताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि प्रदेश में विश्वस्तर की स्वास्थ्य सुविधा मौजूद है। सच्चाई जनता के सामने आ गई है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उपचुनावों में खासकर सीसामऊ सीट को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार दोनों डरी हुई हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…