उत्तर प्रदेश

रामपुर ओवरब्रिज के पास सड़क उठने से छह बाइक सवार घायल, फूलपुर पुलिस ने आवागमन बंद कराया

वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित रामपुर ओवरब्रिज के आगे शुक्रवार की रात अचानक सड़क जगह-जगह से उठ गई। इससे छह से सात बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। फूलपुर पुलिस ने रात के समय सड़क के दोनों छोर से आवागमन बंद कराया। लगभग 12 घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

पिंडरा बाईपास पर रामपुर ओवर ब्रिज के आगे दाहिने लेन की सड़क अचानक उठ गई। जिससे सड़क पर एक बड़ा डिवाइडर जैसा उभर गया। रात 12 बजे की सड़क उठने की घटना होने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने कथौली और दूसरी तरफ करखियाव से बैरियर लगाकर रास्ता बंद कराया।

इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने रात के समय बैरियर के साथ पिकेट ड्यूटी लगाकर आवागमन बंद कराया और एनएचएआई को सूचना दी। रात 2 बजे एनएचएआई कर्मी मौके पर पहुंचे और रात में ही सड़क की खोदाई कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया। शनिवार की सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर बाद उसपर आवागमन चालू हो गया।  एनएचएआई के मेंटीनेंस अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सड़क के बीच ज्वाइन्टर गर्मी में दबाव से उभर गया था। जिसे ठीक कर दिया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि फोरलेन सड़क सात किमी तक ब्लॉक होने से जौनपुर की तरफ से आ रहे वाहनों को फूलपुर व पिंडरा बाजार होकर आगे निकाला गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago