विषुपति पर्व मनाने भारत से नेपाल जा रहे छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

उत्तराखंड :-  पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी।

जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।

ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours