हर्षिल, औली और चकराता में बर्फ से ढकी वादियां, देवभूमि में जन्नत जैसा दृश्य

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है।

देर रात से हो रही औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में जमकर बर्फबारी हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फ से सड़क बंद होने से पर्यटकों को आने जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी।

चमोली जिले में गुरुवार देर रात से ही मौसम बदल गया था। तड़के जब लोगों की आंखें खुली तो वादियां सफेद नजर आईं। यमुना घाटी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी हो रही है। वहीं, हर्षिल की वादियां भी बर्फ से सराबोर नजर आई।

पहाड़ों के राजा चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पांचवा हिमपात हुआ। गुरुवार देर रात दो बजे से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। आज भी बर्फबारी रुक-रुक कर जा रही है।

जमीन पर पांच इंच मोटी बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, कोटि कनासर, मोइला टॉप, जाड़ी आदि स्थानों पर स्थानीय और पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

उधर, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में आज मेघ गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में हल्की बारिश की संभावना है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours