उत्तराखण्ड

दीप प्रज्वलित कर विधानसभा अध्यक्ष ने किया महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ

उत्तरांचल महिला एसोसिएशन के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है|

देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों के द्वारा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया साथ ही विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं घर का पूरा भार संभालती हैं लेकिन जब अपने स्वास्थ्य की बारी आती है तो वह पूरी तरह से लापरवाह हो जाते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि कोई न कोई बीमारी उन्हें अपनी शरण में ले लेती है, महिलाओं को सशक्त रहते हुए अपने रोजमर्रा के कामों को अंजाम देते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी जरूरत है। उन्होनें विशेष रूप से युवाओं के बीच एक निष्क्रिय जीवन शैली और अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। कहा की जब हम स्वस्थ और संतुलित होते हैं, तो हम अपने सपनों को पूरा करने और समाज के एक हिस्से के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में सक्षम होते हैं।सिर्फ नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने से शरीर लंबे समय तक हष्ट-पुष्ट एवं बीमारियों से निरोगी रह सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर की टीम ने बताया कि किस तरह से महिलाएं संतुलित भोजन कर खुद को स्वस्थ रख सकती हैं, इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज भी करते रहना चाहिए।  उत्तरांचल महिला एसोसिएशन(उमा) की संस्थापक साधना शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संस्था द्वारा इस तरह के और भी कैंप आयोजित करते रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट, एसोसिएशन की संस्थापक साधना शर्मा, अंकिता तनेजा, डॉ रेनू जेन, डा रीता धवन, मीनाक्षी शर्मा, इला पंत, श्वेता राय, सोनिया श्रीवास्तव, पुष्पा भल्ला, संध्या जोशी, नर्मता वर्मा, अर्चना सिंघल, जया बलूनी, उषा बिजलवान, संजीव शर्मा उपस्थित थे|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago