उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष – संत व महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा

ऋषिकेश:  हरिपुर कलां स्थित हरिसेवा आश्रम ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित संत सम्मेलन एवं भागवत कथा के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उपस्थित सभी प्रमुख धर्माचार्य, अखाड़ों के संत, महंत एवं महामंडलेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया|

इस दौरान संत समाज द्वारा ऋतु खंडूडी का सम्मान भी किया गया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत समाज हमारी धरोहर हैं, वह किसी एक जाति व समुदाय के नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए अपना संदेश देते हैं। उन्होने कहा की हमारे देश, हमारे समाज की एक विशेषता रही है कि उसमें आंतरिक कमजोरियों, आंतरिक बुराइयों को दूर करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहती है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए, समय-समय पर संत-ऋषि-मुनि, महान आत्माएं अवतरित होती रही हैं। ये पुण्य आत्माएं समाज को इन बुराइयों से मुक्त करने के लिए अपना जीवन खपा देती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन में साधु-संत जुट कर भविष्य के लिए समाज की दिशा क्या होगी, देश की दिशा क्या होगी, समाज की कार्यशैली में किस तरह का बदलाव किया जाएगा इस पर मंथन करते है|

उन्होंने कहा की संत व महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। हमें देश के सम्मानित पदों पर रहते हुए भी समाज सेवा से जुड़े रहना चाहिए, समाज सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। हमारा देश अध्यात्म व संस्कृति के बल पर आगे रहा है और बढ़ता रहेगा। उन्होने कहा की हरिसेवा आश्रम ट्रस्ट  दीनदुखी असहाय, वंचित, गरीब की सेवा के क्षेत्र में हमेशा से ही सहभागिता निभाता चला आ रहा है। ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन अवधि में भी गरीब असहाय लोगों की सेवा की गई थी|

अवसर पर मौजूद :-  इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, महेंद्र रघु मणि, जगतगुरु राजराजेश्वर, महामंडलेश्वर ललितानंद, महंत कमल दास, हरिचेतनानंद जी महाराज, अचोता नंद महाराज, शिवानंद महाराज, जोगितानंद महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में संत समाज मौजूद था|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago