विधानसभा अध्यक्ष ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती की पूर्व संध्या पर यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा कि अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति की वजह से सरदार पटेल देश-विदेश में ’लौह पुरूष’ के नाम से लोकप्रिय हुए। वह भारत माता के अनमोल रत्न थे, उनकी संकल्प शक्ति ने ही उन्हें लौह पुरूष बनाया।

उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के बाद साढ़े पांच सौ से ज्यादा देशी रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours